आसमानी बिजली गिरने से महिला सहित 7 मवेशियों की मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के छोटा भंगाल के तरमेहड़ में आसमानी बिजली गिरने से महिला सहित 7 मवेशियों की मौत की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान काली देवी पत्नी रोशन लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पशुधन को चराने तरमेहड़ के समीप जंगल में गई हुई थी।
इसी दौरान अचानक ही आसमानी बिजली गिरी और महिला सहित 7 मवेशी उसकी चपेट में आ गए। शव काफी ऊंचाई वाले स्थान पर होने के चलते सोमवार को वापस मुल्थान नहीं लाया गया था, लेकिन मंगलवार को शव को लेने गांववासी व प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए। बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि राजस्व अधिकारी मुल्थान ने जानकारी दी कि आसमानी गिरने से महिला सहित मवेशियों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की फौरी राहत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जो कुछ भी संभव होगा पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। उधर, सीपीएस किशोरी लाल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है व पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की बात कही है।