आसमानी बिजली गिरने से लकड़ी के डिपो में लगी आग, अंदर रखा सामान जलकर राख
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के कसुम्पटी कस्बे में आसमानी बिजली गिरने से लकड़ी के डिपो में आग भड़क उठी। आग की घटना लकड़ी के डिपो में इलेक्ट्रिक पैनल और बिजली मीटर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
करीब 15 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीम ने लकड़ी के डिपो में भडक़ी आग पर काबू पा लिया था। जानकारी के मुताबिक, कसुम्पटी कस्बे में आसमानी बिजली गिरने से लकड़ी के डिपो में अचानक ही आग लग गई। घटना के बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लकड़ी के डिपो में प्लेनर, आरा मशीन, देवदार की लकड़ी के 60 स्लीपर सहित अन्य उपकरण जलने से बचा लिए गए। हालांकि आग की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।