लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

PARUL | 14 जनवरी 2024 at 2:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पारूषी, शिवानी राज, सुनिधि, मुस्कान और आभा के नृत्य ने बटोरीं खूब तालियां

HNN/नाहन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मां बाला सुंदरी अपना घर और आस्था वेलफेयर सोसायटी नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में लोहड़ी पर्व आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों और डीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर खूब वाह-वाही लूटी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सोसायटी की ओर से संजीव शर्मा व प्रो. अमर सिंह चौहान ने उनको मफरल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंच का संचालन शुभम सिमर ने किया। कार्यक्रम का आगाज आरती ने लोहड़ी पर्व पर अपने भाषण से किया।

विशेष छात्र अनुराग ने भांगड़ा पेश करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। इसके बाद डीएड कॉलेज की छात्रा आभा ने तेरे नाल मैं जंचदी.., गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष छात्रा हर्षिता भट्टी ने टाइम टेबल.., शिवानी राज ने तेरा लक न मरोड़ा खा जावे.., पारूषी ने जूती और मोरनी बनके.., गीत पर नृत्य का तालियां बटोरीं।

मुस्कान और सुनिधि ने तेरी जट्टी.., चिट्टे सूट वाली.., नच दी पैरा विच.., गीत पर नृत्य करके खूब रंग जमाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लोहड़ी जला कर सुंदर मुंदरिये.., गीत कर खूब मस्ती की। इस मौके पर डीएल कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, आस्था स्कूल से संतोष कुमारी, कर्म सिंह, मोनिका ठाकुर, शीतल, अर्चना सैनी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]