इंडियन आइडल फेम नितिन के पिता की सड़क हादसे में हुई मौत

NITIN.jpg

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत आने वाले ज्वार में इंडियन आइडल फेम नितिन के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेंद्र बबलू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र बबलू देर रात कार को सड़क के किनारे पार्क कर दुकान से सामान लेने आए और सामान लेने के बाद जब वह वापिस सड़क पार कर रहे थे तो अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं मौके पर ढाबे के मालिक इरफान खान ने बबलू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजेंद्र बबलू को पीजीआई रैफर किया गया था, लेकिन वह पीजीआई तक का सफर तय नहीं कर सके और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एसपी ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। साथ मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।