लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इंडियन एक्स सर्विसज लीग धर्मपुर यूनिट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Ankita | 15 अगस्त 2023 at 4:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

इंडियन एक्स सर्विसज लीग धर्मपुर यूनिट के अध्यक्ष पूर्व सैनिक सुबेदार मेजर सच्चिदानंद की अध्यक्षता में लीग के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं तथा सैनिक नारी शक्ति के साथ मिलकर सोलन ज़िला के धर्मपुर में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बहादुर सैनिकों को याद किया गया।

सुबेदार मेजर सच्चिदानंद ने इस अवसर पर कहा कि शहीदों की कडे संघर्षों और बलिदानों के कारण ही हमें आज आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, समर्पण, राष्ट्र प्रेम और बलिदान देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें प्रेरित करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर हिमाचल में हाल में हुई त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। समारोह में ज़िला परिषद सदस्य राजिंदर ठाकुर तथा लीग के संरक्षक कर्नल गुरदीप सिंह, इंडियन एक्स सर्विसज लीग धर्मपुर यूनिट के सदस्य सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]