स्वास्थ्य विभाग ऊना की वरिष्ठ सहायक इंदू 41 साल सेवा के बाद सेवानिवृत्त , स्वास्थ्य विभाग ऊना में निभाई निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
सीएमओ ऊना कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद से हुईं सेवानिवृत्त, कर्मचारी संघ में भी निभाई अहम भूमिका
जिला ऊना के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 41 वर्षों तक सेवाएं देने के उपरांत इंदू बुधवार को सेवानिवृत्त हुईं। वर्तमान में वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। मूल रूप से जिला कांगड़ा की तहसील से संबंध रखने वाली इंदू ने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय ऊना जिला को समर्पित किया।
सेवा के साथ संगठनात्मक भूमिका भी निभाई प्रभावशाली
स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाओं के अतिरिक्त इंदू हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई में भी विभिन्न पदों पर सक्रिय रहीं। उन्होंने संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं और हितों के लिए आवाज़ बुलंद की और विभागीय समन्वय में अहम भूमिका निभाई।
चार दशकों की सेवाओं के लिए विभाग और सहकर्मियों ने जताया सम्मान
41 वर्षों की लम्बी सेवा के बाद इंदू की सेवानिवृत्ति पर विभागीय कर्मचारियों और सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। सभी ने उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना को यादगार बताया।