इंदौरा में कल आयोजित किया जाएगा रेडक्रॉस मेला
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के इंदौरा में 8 मई को रेडक्रॉस मेला आयोजित किया जाएगा। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक की।
एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस दौरान मैदान में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस के माध्यम से एकत्रित होने वाली राशि को कैंसर पीड़ित रोगियों, दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण प्रदान करने सहित जनहित में खर्च किया जाता है।