धौलाकुआं से निकली 10 सदस्यीय टीम, विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाएगी दम
हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन
मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली 19वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम शनिवार को छठी भारतीय रिजर्व बटालियन मुख्यालय धौलाकुआं, जिला सिरमौर से रवाना हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
छठी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट आईपीएस भागमल ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता 24 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब की 10 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी।
टीम मैनेजर एचपीएस एसीओ विजय कुमार 25 मीटर रैपिड फायर और 25 मीटर सेंट्रल फायर स्पर्धा में भाग लेंगे। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, 25 मीटर रैपिड फायर तथा 50 मीटर प्रोन स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
हेड कांस्टेबल सचिन पाल टीम के कप्तान होंगे और 25 मीटर सेंट्रल फायर तथा 300 मीटर प्रोन स्पर्धाओं में भाग लेंगे। हेड कांस्टेबल विशाल ठाकुर 10 मीटर एयर पिस्टल, हेड कांस्टेबल शुभम 300 मीटर प्रोन व 50 मीटर प्रोन तथा हेड कांस्टेबल सनी कुमार 50 मीटर प्रोन और 300 मीटर प्रोन स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
कांस्टेबल रोहित भारद्वाज 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर प्रोन, कांस्टेबल राजेश कुमार 10 मीटर पिस्टल व 25 मीटर सेंट्रल फायर तथा कांस्टेबल तेज सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।
महिला वर्ग में लेडी कांस्टेबल आशा 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में भाग लेंगी।अधिकारियों ने टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि हिमाचल पुलिस के निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group