इटरनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं व शिक्षकों ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
HNN/ राजगढ़
इटरनल यूनिवर्सिटी, बडू साहिब के अकाल कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की छात्राओं और शिक्षकों ने आज 15 मार्च 2024 को राजगढ़ बाजार में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।
विश्वविद्यालय के मुख्य बैरियर पर प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रैली में शामिल प्रतिभागियों को राजगढ़ के लिए गर्मजोशी से रवाना किया। लगभग 60 छात्राओं ने पवन दुबे, मनजिंदर कौर और नेहा गर्ग के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक गुरुद्वारे से पेट्रोल पंप तक रैली निकाली।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य खरीदारों और विक्रेताओं को राष्ट्र के विकास में उनके अधिकारों अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना और विकासशील भारत @2047 को अमृत काल में ले जाना से सम्बधित था।
उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय को मध्यनजर रखते हुए छात्राओं ने तख्तियों के माध्यम से जनता को स्मार्ट निर्णय लेने और अपने लिए सही उत्पाद चुनने के लिए जागरूक किया।