लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने करोड़ से चौड़ी होगी बिजली महादेव सड़क, पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

PRIYANKA THAKUR | 18 जनवरी 2023 at 11:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

गेमन पुल से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बिजली महादेव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के स्टेज 3 के तहत 14 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा पर्यटन, वन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने भूमि पूजन किया। खराहल में एक जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ा होने से खराहल घाटी के लोगो सहित यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग थी, जिसे सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं में रखकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अनुशंसा की थी। उन्होंने इसके लिए सांसद प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तथा सड़क का निर्माण नियमों के अनुसार किया जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुल्लू जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार के गठन के पहले दिन से ही कार्य आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव को रोपवे से भी जोड़ा जाएगा। जिस पर 200 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेछा में पर्यटन अधोसंरचना विकसित की जाएगी तथा बोर्डिंग, डी बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र मे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे व क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होने मे सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गेमन पुल से भुंतर तक राफ्टिंग भी आरंभ की जाएगी तथा कुल्लू घाटी में पैराग्लाइडिंग को और बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कार्य फाइलों व घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर दिखेंगे तथा बदलाव भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ओपीएस को लागू कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]