Loading...

इतने नवंबर को सिरमौर आएंगी प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित

PRIYANKA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार भी तेजी पकड़ने लगा है। 7 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जहां हमीरपुर और ऊना जिले के कांगड़ में जनसभा करेंगी।

वही , 10 नवंबर को वह सिरमौर दौरे पर होगी। यहाँ वह सुबह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में रैली कर जनसभा को संबोधित करेंगी और कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में जोश भरेंगी। दोपहर बाद उनका राजधानी शिमला में रोड़ शो होगा।