लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस

PARUL | 6 सितंबर 2024 at 4:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रतिभाशाली छात्रों और अध्यापकों को आशा भारद्वाज ने किया सम्मानित

HNN/नाहन

इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन द्वारा आस्था स्कूल के विशेष बच्चों साथ शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्लब की अध्यक्ष आशा भारद्वाज ने शिरकत करी। इस अवसर पर शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजित शिक्षक दिवस पर स्कूल के विशेष बच्चों के द्वारा मन मोहक नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कल्चर एक्टिविटी में भाग लेने वाले विशेष बच्चों को क्लब क्लासिक के सदस्यों के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्लब की अध्यक्ष आशा भारद्वाज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उनमें विशेष प्रतिभा छुपी हुई है। उन्होंने कहा कि आस्था स्कूल के अध्यापक जिस लगन और मेहनत के साथ इन। विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ते हुए उनमें एक विश्वास और इच्छाशक्ति का सृजन करते हैं वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब हमेशा इन विशेष बच्चों के साथ खड़ा है। क्लब की सचिव सीमा वर्मा ने अध्यापकों और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए एक प्रेरणादायक सुंदर कविता भी सुनाई। क्लब की उपाध्यक्ष रचना ठाकुर ने शिक्षक दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर इनएव व्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य मोना सिंह, शीला परमार, अल्का जुवनेजा, ईशा राणा माधुलिका सिंह, दलजीत कौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]