राखी अग्रवाल बोली चुनौती को चैलेंज करते हैं स्पेशल बच्चों के अध्यापक
HNN/ नाहन
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आयोजित टीचर्स डे नाहन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हालांकि टीचर्स डे पर पूरे प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों के कर्मठ अध्यापकों को सम्मानित किया गया है। वहीं ऐसे अध्यापक भी सम्मानित किया जो चुनौती को भी चुनौती देते हैं। इनर व्हील क्लब नाहन के द्वारा टीचर्स डे इस बार चुनौतियों को चैलेंज करने वाले आस्था स्पेशल स्कूल के अध्यापकों के साथ मनाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इनर व्हील क्लब की चीफ एडवाइजर मधु बिंदल ,अध्यक्ष राखी अग्रवाल के द्वारा आस्था स्पेशल स्कूल के 17 अध्यापक-अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चीफ एडवाइजर मधु बिंदल तथा अध्यक्ष राखी अग्रवाल सहित इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी अलका गुप्ता, ऋचा गुप्ता, सुनैना, रिचा आदि के द्वारा प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी अध्यापकों को टीचर्स डे की शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चों के द्वारा इनर व्हील क्लब के सदस्यों का जोरदार स्वागत भी किया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बड़ी बात तो यह है कि अपने अध्यापकों को सम्मानित होते देखकर यह स्पेशल बच्चे भी खुशी से झूम रहे थे। वहीं क्लब की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने कहा कि स्पेशल बच्चों को जिस चुनौती के साथ स्कूल के अध्यापक बड़ी सरलता से निभाते हैं वह काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा कि आस्था स्कूल के तमाम स्पेशल बच्चे समाज से अलग नहीं बल्कि समाज के साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापक ही एक ऐसा हार्डवेयर होता है जो बच्चों के सॉफ्टवेयर को नई दिशा और दशा देता है। वहीं आस्था स्पेशल स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं के द्वारा इनर व्हील द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर उनका आभार भी व्यक्त किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group