HNN / सोलन
रक्षा मंत्रालय ने देश भर के 37 छावनी अस्पतालों में आयुष केंद्र शुरू कर दिए हैं। इन अस्पतालों में एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक इलाज भी किया जाएगा। जिसका लाभ हिमाचल के लोग भी उठा पाएंगे। जी हां हिमाचल के बकलोह, कसौली, सुबाथू, जतोग, डलहौजी और डगशाई में इन केंद्रों को शुरू किया गया है।
इन आयुष केंद्रों में इलाज के साथ मुफ्त दवाएं दी जाएंगी। जानकारी के अनुसार सेना के जवान, छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोग और स्थानीय बाशिंदे इन आयुष केंद्रों में इलाज करवा सकते हैं। हालांकि एक जून से शुरू हुए इन केंद्रों में फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक भेजे गए हैं,जल्द ही नियमित चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी और लोगो का इलाज किया जायेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





