Loading...

इफको द्वारा कृषि में नई तकनीक विकसित करने के उपलक्ष में किसान मेले का किया गया आयोजन

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा एवं उप-मंडल बंगाणा के गांव बौल में इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में लगभग 150 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बौल कृषि सेवा सहकारिता समिति के पूर्व सचिव राम प्रकाश, प्रधान कुसुम देवी, सचिव मनोज कुमार, सह सचिव रुचि देवी व कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

आईएफएफसीओ की ओर से क्षेत्र अधिकारी माशूक़ अहमद राह द्वारा किसानों को इफको द्वारा निर्मित विश्व प्रथम नैनो यूरिया तरल एवं नैनो डीएपी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। किसानों को जागरुक करते हुए उन्हें बाजरों में बिक रहे भ्रामक उत्पादों से बचाव रखते हुए उन्हें भी इफको के तकनीकी उर्वरकों जैसे विश्व प्रथम निर्मित नैनो यूरिया तरल एवं नैनो डीएपी का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।

नैनो यूरिया आधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित एक तरल उत्पाद है और आम यूरिया खाद का एक पर्यावरण हितैषी विकल्प है। सहकारी समिति के प्रधान द्वारा भी किसानो को सम्बोधित करते हुए उन्हें कृषि में नवीनतम तकनीकों पर आधारित उत्पादों जैसे नैनो यूरिया तरल एवं विभिन जल विलय उर्वरकों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की एवं भविष्य में नैनो उत्पादों मदद से बहुमूल्य मुद्रा की अनुदान के रूप में बचत के बारे में प्रतिभागियों को अवगत करवाया।

सभी किसानों को इफको द्वारा ड्रोन तकनीक द्वारा स्प्रे के बारे में भी बताया गया। विशेष उर्वरक सहायक ने बताया की आने वाला समय डीजल डिजिटल तकनीक का है। जिससे कृषि करना बेहद आसान हो जाएगा। इसीलिए किसानों को इस पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वरक सहायक गौरव चौधरी उपस्थित रहे।