Loading...

इस्पात उद्योग में भड़की आग, लाखों का नुक्सान

SAPNA THAKUR • 30 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

औद्योगिक क्षेत्र ऊना में एक इस्पात उद्योग आग की भेंट चढ़ गया जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। कामगारों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशकत कर आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में 10 लाख रूपए का नुक्सान हुआ है जबकि 50 लाख की संपति को जलने से बचा लिया गया है।

जानकारी अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी स्थित इस्पात उद्योग में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। आग भड़कती देख कामगार भी मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। इस दौरान अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में मशीनरी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।