Loading...

इस गांव के प्रधान ने छोड़ी भाजपा, अब हुए कांग्रेस के…

PARUL • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

श्री रेणुका जी विधानसभा में भाजपा को बड़ा झटका

HNN/श्रीरेणुकाजी

ग्राम पंचायत भोंन कड़ियाना के प्रधान राजेश भारद्वाज भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार के द्वारा प्रधान राजेश भारद्वाज का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

श्री रेणुका जी के लोकप्रिय विधायक विनय कुमार के विकासात्मक कार्यों तथा सरल स्वभाव से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत भोंन कड़ियाना के वर्तमान प्रधान राजेश भारद्वाज ने कांग्रेस का हाथ थामा है।

बता दें कि राजेश भारद्वाज पूर्व में भाजपा मंडल रेणुका जी ओबीसी युवा मोर्चा के महामंत्री रहे है। उन्होंने भाजपा से आहत, हताश और निराश होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।