HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 18 नवंबर को आयोजित होगी। एम्स दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ के बाद शुक्रवार को वह शिमला लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला लौटने की सूचना खुद सोशल मीडिया पर साझा की है।
बता दें शुक्रवार को उनका दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है। ऐसे में शिमला में वह ज्यादा लोगों से भेंट नहीं कर पाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, पेट में संक्रमण होने से मुख्यमंत्री सुक्खू एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। पैंकियाज में संक्रमण के बाद उन्हें करीब दो हफ्ते तक यहां रहना पड़ा है। स्वास्थ्य ठीक होने के चलते अब मुख्यमंत्री ने 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group