HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 18 और 19 नवंबर को आयोजित की गई है। संघ की ओर से इन प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। यह प्रतियोगिता हमीरपुर के सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में शुरू होगी।
इन प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के साथ यूथ वर्ग के ट्रायल भी करवाएं जाएंगे। स्टेट चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं इस प्रतियोगिता के माध्यम से 28 दिसंबर से ईटानगर में होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमों को चयन भी किया जाएगा।
बता दें कि महिला और पुरुष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुषों के जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभागी 55, 61, 67, 73, 81, 89, 96, 102, 109 और प्लस 109 किलोभार की प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि महिलाओं के जूनियर और सीनियर वर्ग में 45, 49, 55, 59, 64, 71, 76, 81, 87 और प्लस 97 किलोभार के मुकाबले होंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जो भी प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहेंगे प्रदेश की टीम से उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में यूथ वर्ग के लिए ट्रायल भी लिए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





