Loading...

इस दिन आयोजित होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले….

Ankita • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में कई विभागों से संबंधित फैसले होंगे।

राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह कैबिनेट बैठक 12 जनवरी को होने जा रही हैं, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।

इस कैबिनेट बैठक में नौकरी का पिटारा भी खुल सकता है। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-24 के बजट अनुमानों को तैयार करने के बारे में प्रारंभिक चर्चा हो सकती है।