Loading...

इस दिन तक बंद रहेगा उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा मार्ग…..

Ankita • 9 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते उहल, जंदड़ू, बगेहड़ा, सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 18 सितंबर तक बंद रहेगी।

यह जानकारी उप मंडलाधिकारी (नागरिक) सुजानपुर राकेश कुमार ने दी। उन्होंने आदेश जारी करते हुए बताया कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 सितंबर तक बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक रूट का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं मार्ग बंद होने से अब वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।