Loading...

इस दिन तक बंद रहेगा कोतवाली से डीसी आवास मार्ग….

PARUL • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला उपमंडल के अंतर्गत कोतवाली बाज़ार से उपायुक्त आवास को जाने वाली एप्रोच रोड पर काली माता मंदिर मार्ग के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 2 मई, 2024 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान मैक्लोडगंज जाने के लिए बाई पास रोड मार्ग का उपयोग किया जाएगा तथा मैक्लोडगंज से धर्मशाला आने के लिए खड़ा डंडा रोड उपयोग किया जाएगा।