Loading...

इस दिन तक बंद रहेगी सुजानपुर-संधोल सड़क….

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

बीड़-बोहड़ा के पास मरम्मत एवं सुदृढीकरण कार्य के कारण सुजानपुर-संधोल मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही 27 अप्रैल तक बंद की गई है। इस संबंध में जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर-संधोल मुख्य सड़क पर बीड़-बोहड़ा के पास आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 27 अप्रैल तक बंद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान जंगलबैरी से सुजानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन बगेहड़ा पुल से समौना सड़क से होते हुए मैहली पुल के पास मुख्य मार्ग तक पहुंच सकते हैं। जबकि छोटे वाहन बीड़ के नौण से मड़कर पलाही के पास मुख्य मार्ग तक पहुंच सकते है।

जंदढू से आने वाले वाहन वाया मैहलडू होकर मैहली पुल तक आवाजाही कर सकते हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि संधोल से सुजानपुर आने वाले वाहन जयसिंहपुर होकर भी आवाजाही कर सकते हैं।