लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन तक बढ़ी एसओएस अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि….

Ankita | 25 जून 2024 at 10:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एसओएस अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 29 जून तक बढ़ा दिया गया है। परीक्षार्थियों को राहत प्रदान करते हुए बोर्ड ने फ्रैश एडमिशन (डायरैक्ट एडमिशन/डायरेक्टर साइंस), फ्रेश एडमिशन और अतिरिक्त विषय के अभ्यर्थियों के लिए बिना विलम्ब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 29 जून तक बढ़ाया है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत 8वीं, 10वीं व जमा-2 कक्षाओं की सत्र सितम्बर 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं हेतु परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का सर्वर डाऊन होने के कारण बोर्ड वेबसाइट धीमी पड़ गई थी, जिस कारण कई एसओएस अभ्यर्थी सितम्बर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए। बोर्ड ने अब बिना विलम्ब शुल्क ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]