Loading...

इस दिन धर्मशाला पहुंचेगी पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम….

Ankita • 13 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-17 के होने वाले मुकाबलों के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी दो या तीन मई को धर्मशाला पहुंचेगी।

चार मई को सुबह और शाम के सत्र में अभ्यास करने के बाद दोनों टीम के बीच पांच मई को दोपहर साढ़े तीन बजे आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, पंजाब टीम का धर्मशाला में दूसरा मुकाबला नौ मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा।

इसके लिए पंजाब की टीम धर्मशाला में रहकर तीन दिन अभ्यास करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चार मई को अपने होम ग्राउंड में गुजरात के साथ मैच खेलने के बाद धर्मशाला आएगी। बता दें इन मुकाबलों के लिए पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला में आठ दिन रुकेगी।