Loading...

इस दिन मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती, भूलकर भी न करें ये काम, घर में आती है दरिद्रता

PRIYANKA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस बार यह 8 दिसंबर को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति सच्ची निष्ठा और भक्ति से माता पार्वती की पूजा-अराधना करते हैं, उनके जीवन में अन्न-धन की कमी नहीं रहती।

ऐसा माना जाता है कि एक बार प्राचीन काल में, जब पृथ्वी पर अन्न की कमी हो गई थी। तब माता पार्वती (गौरी) ने अन्न की देवी के रूप में ‘माँ अन्नपूर्णा’ का अवतार लिया था, ताकि पृथ्वी के लोगों को भोजन प्रदान किया जा सके । इस दिन मां अन्नपूर्णा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि प्राप्ति होने की मान्यता भी है।

अन्नपूर्णा जयंती 2022 मुहूर्त 
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 7 दिसंबर, प्रातः 08:01 मिनट से 
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 8 दिसंबर प्रातः 9.37 पर 
अन्नपूर्णा जयंती 8 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी।

अन्नपूर्णा जयंती पर क्या करें 

  • अन्नपूर्णा जयंती के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • इस दिन गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। 
  • इस दिन जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
  • अन्नपूर्णा जयंती के दिन अन्न का अपमान न करें।
  • इस दिन गाय को खाना खिलाएं।
  • इस दिन सामर्थ अनुसार जरूरतमंदों को दान करें।