Loading...

इस दिन राजगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम जंयती

Shailesh Saini • 25 Apr 2025 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़

ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के सौजन्य से आगामी 29 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर ं राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी ।

ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के प्रधान हरदेव भारद्वाज ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्थानीय शिरगुल देवता के मंदिर में भू देवों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा ।

तदापंरात साढ़े 9 बजे शिरगुंल देवता मंदिर से शिरगुल चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त राजगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव के लोगों द्वारा भाग लिया जाएगा ।

उन्होने बताया कि शिरगुल चौक पर अपरांहन 11 बजे भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया जाएगा । इस मौके पर दोपहर एक बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा । वही हरदेव भारद्वाज ने लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है ।