इस दिन से शुरू होंगी हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड की इंजीनियरिंग परीक्षाएं…..
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 दिसंबर से इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग परीक्षाएं लेगा। आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थान शामिल है।
बता दें यह परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में आयोजित करवाई जाएंगी। प्रदेश भर में 9,272 परीक्षार्थी परीक्षाओं में भाग लेंगे। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से एडमिट कार्डों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर से एन-22 और 22 दिसंबर से एन-17 की परीक्षाएं शुरू होंगी। बता दें 19 दिसंबर से शुरू होने वाली एन-17, एन-22 और डी-फार्मेसी के नियमित और री-अपीयर छात्रों की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।