लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन से शुरू होगा सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला…..

Ankita | 11 अक्तूबर 2023 at 6:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ श्री रेणुका जी

सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आगामी 22 से 27 नवम्बर तक श्री रेणुकाजी में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों की कवायद शुरू हो चुकी है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज नाहन में मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिये विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई।

बैठक में अधिकारियों को मेले से जुड़े अलग-अलग दायित्व के बारे में बताया और अधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। सुमित खिमटा ने कहा कि मेला 6 दिनों तक चलता है जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों के अलावा सभी रोज सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन संध्याओं में हर रोज कोई न कोई स्टार कलाकार की परफोरमेंस करवाई जाती है। इसके अलावा जिला तथा प्रदेश के विभिन्न भागों के कलाकारों को समुचित मंत्र उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी राशि व्यय होती है जिसके लिये डोनेशन पर विशेष फोक्स रहता है।

उपायुक्त ने मेले के दौरान किये जाने वाले विशेष प्रबंधों व सुविधाओं के सृजन के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उपायुक्त ने कहा कि जिम्मेदारियों का निष्पादन करने के लिये अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बहुत से अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था तथा लॉ एंड ऑर्डर सुनिश्चित बनाने पर मुख्य फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले की एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसमें बुद्धिजीवियों के लेख भी समाहित किए जाएगें।

स्मारिका में मेले के इतिहास तथा आयोजन को लेकर जानकारी का भी समावेश रहेगा। इसके लिये उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को संदेश प्राप्त करने तथा लेख उपलब्ध करवाने को कहा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम रजनेश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]