Loading...

इस दिन से शुरू होगी एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता….

PARUL • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला की सुन्नी तहसील के पंदोआ में एशियन राफ्टिंग चैंपियनिशप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 3 से 9 मार्च तक होगी। इसमें पुरुष, महिला, मिक्स एवं पैरा राफ्टिंग की स्पर्धा होगी। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कार्यालय कक्ष में एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की।

उपयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से प्रतियोगिता के स्थान का संयुक्त निरीक्षण, बायो शौचालय, पेयजल, आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था तथा सुचारू यातायात के बारे में गहनता से विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस भव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रतियोगिता के आयोजन से शिमला जिला के साहसिक खेलों के पर्यटन स्थल अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे, जिससे राज्य की सकल घरेलू उत्पाद में इजाफा होगा।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सके। जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती ने बैठक का संचालन किया और उपायुक्त को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।