इस दिन से शुरू होगी यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं…….
HNN/हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए अंतिम तिथियां जारी दी हैं। जिसके अनुसार 8 दिसंबर से बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य यूजी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होगी। जबकि पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होगी।
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पीजी कक्षा के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं 29 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी, जबकि यूजी की परीक्षाएं 10 जनवरी तक चलेंगी।
उन्होंने कहा कि दिसंबर-जनवरी माह में प्रस्तावित यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षा की तिथियां जारी की गई है। विद्यार्थी परीक्षा तिथियां तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।