Loading...

इस दिन से शुरू होगी स्नातक डिग्री कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं…..

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

एमएससी केमिस्ट्री फर्स्ट सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होगी इस दिन….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक डिग्री कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी।

दूसरी ओर, एमएससी केमिस्ट्री फर्स्ट सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 26 फरवरी, 2 और 5 मार्च को होंगी।एचपीयू ने शेड्यूल जारी कर सभी महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दें यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के सेशन मार्च-अप्रैल की परीक्षाएं एक मार्च से होंगी। कॉलेजों को अपने स्तर और सुविधा के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन की छूट दी गई है।