Loading...

इस दिन हिमाचल पहुंचेगी राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा”

PRIYANKA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। जिला कांगड़ा के नूरपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों से होकर यात्रा गुजरेगी। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश कांग्रेस को इसकी सूचना दे दी गई है।

19 जनवरी को “भारत जोड़ो यात्रा” में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सभी कांग्रेस विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यात्रा पंजाब से होते हुए हिमाचल में प्रवेश करेगी। इसके बाद पंजाब के पठानकोट होकर जम्मू-कश्मीर के लिए यात्रा रवाना होगी।