Loading...

इस दिन होगी यूजीसी नेट परीक्षा, एनटीए ने जारी किया शेड्यूल…

Ankita • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

यूजीसी नेट की परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास खबर है। यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा 18 जून को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजीसी नेट जून परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप भी रिलीज कर देगा। यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा का पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर डाल दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जून सत्र के लिए यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी करेगा। एनटीए यूजीसी नेट जून की परीक्षा 18 जून, 2024 को ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित करेगा। यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए होगी।

बता दें कि यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसकी पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। आपको किस पाली में परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 में मिल जाएगी।