HNN/शिमला
हिमचाल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए डिपुओं में दी जाने वाली दालों के दामों की नई सूची जारी कर दी है। साथ ही इस माह उपभोक्ताओं को एक किलो अधिक दला चना दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी राजेश्वर गोयल द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल परिवारों को 38 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 48 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। जबकि बाजार में 90 रुपए किलो तक दाल चना के दाम हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उड़द की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। बाजार में उड़द की दाल 110 रुपए तक मिल रही है।
वहीं, मलका की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। मलका दाल के दाम पहले से तीन रुपए बढ़े हैं। बाजार में मलका की दाल 100 रुपए तक मिल रही है। इसके अलावा राशन डिपुओं में सरसों का तेल 114 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group