Loading...

इस साल इतने क्विंटल अदरक उत्पादन का लक्ष्य, नगदी फसल से जुड़े…

PRIYANKA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के करीब 6000 परिवार अदरक की खेती करते हैं। इनमें से काफी परिवार ऐसे है जो इसी नगदी फसल की आजीविका पर निर्भर रहते हैं। इस साल किसानों को अभी तक 40 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। हालांकि अदरक के दाम ऊपर-नीचे हो रहे हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती रहेगी इसके दामों में और अधिक उछाल देखने को मिलेगा।

बता दें कि जिला बिलासपुर में इस साल 215 हेक्टेयर भूमि पर 25000 क्विंटल अधिक उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सबसे ज्यादा विकासखंड घुमारवीं में 25 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने अदरक की खेती की हुई है। जबकि झंडुता में 60, स्वारघाट में 40 और सदर में 50 हेक्टेयर भूमि पर अदरक की खेती हुई है।

किसानों का कहना है कि पिछले साल उन्होंने 150 क्विंटल अदरक बीज 60 रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था। जबकि इस साल उन्हें अभी तक 40 रूपये प्रति किलोग्राम इसके दाम मिल रहे हैं।