लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू में भरे जाएंगे विभिन्न पद

Ankita | 7 मार्च 2023 at 3:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इन पदो के लिए इतने मार्च को यहां होंगे साक्षात्कार……

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मैसर्ज़ ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में ईलैक्ट्रिशियन का एक पद, ऑपरेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) का एक पद, अकुशल कामगार के चार पद, सिविल इंजीनियर का एक पद, सिक्योरिटी गार्ड का एक पद व फोरक लिफ्ट ड्राइवर का एक पद शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 10 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। अनीता गौतम ने बताया कि ईलैक्ट्रिशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई पास, ऑपरेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) के लिए मकैनिकल/ईलैक्ट्रिकल में डिप्लोमा और समकक्ष उद्योग में अनुभव, अकुशल कामगार हेतू 8वीं व 10वीं पास, सिविल इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सिक्योरिटी गार्ड के लिए पूर्व सैनिक (मैट्रिक पास) व फोरक लिफ्ट ड्राइवर पद के लिए 12वीं पास के साथ-साथ एलएमवी लाइसैंस और एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98152-01985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]