लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी कैमरों से भी हो रही निगरानी

SAPNA THAKUR | 18 नवंबर 2022 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने गुरुवार को धर्मशाला में स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और वहां तैनात जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए तीन कॉर्डन बनाए गए हैं। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे स्ट्रांग रूम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]