लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उठाऊ पेयजल योजना साहू के निर्माण में व्यय होंगे 14 करोड़ रुपए- नीरज नैय्यर

PARUL | 1 जनवरी 2024 at 2:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नीरज नैय्यर ने साहू स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/चंबा

सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि ग्राम पंचायत साहू के 25 गांवों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना साहू के निर्माण कार्य में लगभग 14 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय होगी। विधायक नीरज नैय्यर होली हिमालयन पब्लिक स्कूल साहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि साहू क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से भी जोड़ा जाएगा जिसमें लगभग 15 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए सबसे अहम है। शिक्षा की लौ से प्रकाशित हुआ व्यक्ति समाज में सकारात्मक भूमिका निभाता है।

उन्होंने विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और आदर्शों की आवश्यकता पर जोर देते हुए अभिभावकों से भी यह आह्वान किया कि युवा वर्ग में संस्कृति एवं संस्कारों की भावना का समावेश किया जाए। नीरज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना चलाई है। जिसके माध्यम से 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा और प्रदेश सरकार द्वारा इन अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया है।

इसके अलावा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र चंबा में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जिकर करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत साहू में 6 पेवर पाथ के निर्माण कार्य में लगभग 40 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। पूर्व नीरज ने युवा विकास मंडल चडियारा द्वारा आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 45 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि खेलकूद से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ होने के साथ-साथ उसमें अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी प्राभावशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिमा को दिखाने को लेकर भविष्य में हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान समय में कोचिंग सेंटर चडियारा में युवा विकास मंडल चडियारा की ओर से 70 पुरुष और महिला खिलाड़ियों को कबड़ी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विधायक ने युवा विकास मंडल चडियारा और होली हिमालयन पब्लिक स्कूल को 11-11 हजार रूपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]