Loading...

उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के लिए नेहरू युवा केंद्र ने मांगे आवेदन

PRIYANKA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के द्वारा उत्कृष्ट युवा मंडल युवा मंडल पुरस्कार के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की गतिविधियों के ऊपर युवा मंडलों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए कोई भी पंजीकृत युवा मण्डल जिसने वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक युवा मण्डल द्वारा विभिन्न सामाजिक, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण माह, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार इत्यादि संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया हो, वो इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2022 रहेगी। आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा जाँचने के बाद सबसे अच्छा कार्य करने वाले युवा मण्डल का चयन किया जायेगा। आवेदन प्रपत्र नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के जिला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जो युवा मण्डल जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे 25000 रुपए की राशि पुरस्कार मे दी जाएगी एवं उसे राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी नामित किया जाएगा।

राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मण्डल को 75000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 50000, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले युवा मण्डल को राष्ट्रीय स्तर के लिए नामित किया जाएगा जिसमे सभी राज्यों से प्रथम आने वाले युवा मण्डल चयनित होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3,00,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1,00,000 एवं तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।