Loading...

उद्योग मंत्री पांवटा साहिब से क्यारी गुंडाह तक बस में सवार होकर पहुंचे बकरास

PARUL • 27 Sep 2023 • 1 Min Read

उद्योग मंत्री ने कहा सीमित संसाधनों के बावजूद सुक्खू सरकार प्रदेश के विकास को दे रही है गति

HNN/शिलाई

प्रदेश सरकार उद्योग, संसदीय एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने साबित कर दिया है कि वह जमीन से जुड़े नेता है। इसकी मिसाल बीते कल देश शाम को देखने को मिली। जब हर्षवर्धन चौहान पांवटा साहिब से क्यारी गुंडाह तक बस में सवार होकर बकरास पहुंचे। असल में लोगों की मांग पर पांवटा साहिब से क्यारी गुंडाह तक बस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिस रूट पर यह बस सेवा चलाई गई है वह क्षेत्र जनता के लिए आरामदायक व सुविधाजनक है या नहीं, इसको लेकर उन्होंने खुद ही सबसे पहले बस में सफर करने की ठानी। बकरास पहुंचे उद्योग मंत्री ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा था। लिहाजा मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर खरा उतर सकूं इसको लेकर मेरे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आज तक जितने भी बड़े व उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं वह उनके और प्रदेश सरकार कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुए हैं। अपने शिलाई प्रवास के दौरान शाम को उन्होंने बकरास में जन समस्याएं सुनी। चौहान ने कहा कि शुरू की गई बस सेवा से क्षेत्र के लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों व स्कूल जाने वाले बच्चों को और साथ ही शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को इसका लाभ मिल पाएगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में 450 से अधिक लोगों की जानें गई हैं तथा 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। किंतु खेद का विषय है कि विपक्षी दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार प्रदेश में 77 हजार करोड़ रुपए के ऋण का बोझ छोड़कर गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा तथा सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को थमने नहीं दिया गया है। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 52 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 60 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल के भवन का निर्माण 2 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदुढ़ करने के उददेश्य से 5 चिकित्सकों की नियुक्ति शिलाई अस्पताल में की जा रही हैं तथा अस्पताल का कार्य प्रगति पर है। उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास के भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने टिम्बी में भूमि उपलब्ध होने पर विश्राम गृह निर्मित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सामुदायिक भवन बकरास के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।

पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत सिंह, पूर्व चैयरमैन रतन सिंह, प्रधान महिला मंडल श्याम कला के अलावाा विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।