उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल को सोलन के प्रवास पर , ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता
सोलन
प्रातः 11 बजे से शुरू होगा समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे हर्षवर्द्धन चौहान
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल, 2025 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ठोडो मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।