Loading...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला अंशकालीन जलवाहक संघ जिला सिरमौर

Ankita • 27 Jul 2023 • 1 Min Read

उद्योग मंत्री ने जलवाहको की मांगों को जल्द ही पूर्ण करने का दिया आश्वासन

HNN/ पांवटा साहिब

अंशकालीन जलवाहक संघ जिला सिरमौर आज एक डेलिगेशन अध्यक्ष यशवंत सिंह तोमर की अध्यक्षता में हर्षवर्धन चौहान से पांवटा साहिब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपने कुछ मांगों को लेकर मिला। उद्योग मंत्री ने जलवाहको को पूरा आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूर्ण कर दिया जाएगा।

जलवाहको ने मांग रखी कि जिन जलवाहको का 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है उन्हें सरकार जल्द से जल्द नियमित करें। उन्होंने मंत्री को बताया कि जिला सिरमौर में 65 जलवाहक ऐसे हैं जिनका कार्यकाल पिछले 2 वर्षों पहले ही पूरा हो चुका है लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया जिससे कि इन गरीब लोगों के 2 साल खराब हो चुके हैं यह सभी लोग गरीब अपंग और विधवा है।

संघ ने मांग रखी है कि इन्हें जल्दी से जल्दी नियमित किया जाए। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही नियमित क्या जाएगा और मैं आज ही उपनिदेशक महोदय से बात करूंगा और शिक्षा मंत्री से भी बात करूंगा। जिसके लिए संघ ने मंत्री जी का धन्यवाद किया।