उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 दिसंबर तक सिरमौर प्रवास पर , वार्षिक समारोहों और विकास कार्यों में लेंगे
Himachalnow / नाहन
उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 दिसंबर, 2024 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
मंत्री हर्षवर्धन चौहान 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शडयार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद, दोपहर 12 बजे सतौन में सालवाला-भाटरोड-सतौन सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे और पीएचसी भवन सतौन का शिलान्यास करेंगे।
27 दिसंबर को उद्योग मंत्री लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे। वहीं, 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे वे बकरास में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकरास के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।