Loading...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दो दिन रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

Ankita • 8 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिलाई

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 10 जून और 11 जून 2023 को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान हर्षवर्धन चौहान जहां उठाऊ पेयजल योजनाओं की आधारशिला रखेंगे वहीं जन समस्यायें भी सुनेंगे।

उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 10 जून को प्रातः 11 बजे कफोटा में शिल्ला, बोकाला, पाव और दुगाना पंचायतों के लिये निर्मित होने वाले उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे।

इसके उपरांत उद्योग मंत्री 4 बजे सांय विश्राम गृह शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान 11 जून को प्रातः 11.30 बजे श्री क्यारी में श्री क्यारी और द्रबिल पंचायतों के विभिन्न गांव के लिए बनने वाले उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे।

इस अवसर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।