उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान कल आएंगे सिरमौर
HNN/ नाहन
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 15 व 16 जनवरी 2023 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगेे। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे सराहां, दोपहर 1 बजे नाहन तथा सांय 4 बजे पांवटा साहिब में जन समस्याएं सुनेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री 16 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे सतौन, दोपहर 12 बजे कमरऊ, सांय 3 बजे कफोटा तथा सांय 3.30 बजे जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला सिरमौर के दौरे पर आ रहे हैं।