उधारी के पैसे चुकाने गए व्यक्ति के साथ दुकानदार ने की मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बरमाणा में उधारी के पैसे चुकाने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में खतेड़ निवासी जिगरी राम ने बताया कि वह बरमाणा के एक दुकानदार के उधार लिए गए सामान के पैसे देने गया था। जब पैसे देकर वापस आने लगा तो आरोपित दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की।
इस मारपीट से उसके मुंह में चोट लगी। उधर, पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
