Loading...

उपमंडल जवाली के एंजल ने नीट परीक्षा में प्राप्त किए 662 अंक

By PARUL Published: 6 Jun 2024, 3:29 PM | Updated: 6 Jun 2024, 3:29 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिला के उपमंडल जवाली के एंजल ने नीट की परीक्षा में 662 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एंजल की माता बीना देवी गृहिणी हैं और मौजूदा समय में पंचायत प्रधान हैं जबकि पिता मुलख राज अपनी दुकान करते हैं।

एंजल की इस उपलब्धि से परिवार में ख़ुशी की माहौल है। एंजल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

एंजल का सपना है कि वह देश के नामी ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज संस्थान में दाखिला लें, इसके लिए उसने तैयारी की और सफलता भी हासिल हुई।