Loading...

उपमुख्यमंत्री की पत्नी सिम्मी का गोंदपुर जयचंद में किया गया अंतिम संस्कार

Ankita • 10 Feb 2024 • 1 Min Read

बेटी आस्था ने मां की अर्थी को कंधा देकर पहुंचाया शमशान घाट

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम की बेटी आस्था ने अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट पहुंचाया।

बेटी आस्था और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। सीएम सुक्खू ने भी अर्थी को कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि बीती रात सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा था। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास उनकी मौत हो गई।