Loading...

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, आधार कार्ड को अपडेट करने का किया आह्वान

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / चम्बा

उपायुक्त डीसी राणा ने जिला चम्बा के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने दस्तावेज अपडेट करवाने चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि जिलावासी यह सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपने 0-5 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व पर जोर दिया।